Category: हिंदी

स्वयं को अकेला समझने की भ्रांति न रहे, प्रभु सदा आपके साथ होते हैं

  अप्रिय, विकट या असह्य परिस्थिति में अनेक व्यक्ति स्वयं को नितांत अकेला और बेबस महसूस करते हैं। एकाकीपन की वेदना में कुछेक आवेग में जघन्य कृत्य तक कर डालते हैं हालांकि मामला सामान्य था। समझ का फेर है। जीवन में मात्र दस प्रतिशत वह होता है जिसे हम वास्तव में भोगते हैं, शेष नब्बे […]

मिल बांट कर उपभोग के लिए हैं खाद्यान्न

दुनिया में किसी को भूखे न सोना पड़े, इसकी धरती मां ने समुचित व्यवस्था कर रखी है। तो भी दुनिया के एक अरब  (करीब 13.5% लोगों को दो जून रोटी इसलिए नसीब नहीं होती चूंकि अन्न खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। मिल-बांट कर खाएंगे तो जहां  एक ओर सभी की गुजर-बसर चलेगी […]

खुल कर बोलें, बेधड़क लिखें! मन बीमार नहीं होगा!

समान उम्र-काठी के ‘‘क’’ और ‘ख’ दो शख्स हैं, एक ही महकमे में एक ही पद पर दोनों ने एक साथ नौकरी शुरू की थी। दोनों की पारिवारिक, सामाजिक पृष्ठभूमि कमोबेश एक सी है। ‘‘क’’ है कि हमेशा मुंह फुलाए, मानो मार खाया हुआ है। हर किसी से असंतुष्ट; हर जगह उसे खोट दिखते हैं। […]

झिकझिक कर नहीं गुजरनी चाहिए जीवन की संध्या

बच्चे बहुत छोटे हैं तो बात अलग है। अन्यथा न उन्हीं की दुनिया में रमें रहें, न उनके कार्यों में दखल दें। ढ़लती उम्र में सुख-चैन से जीना है तो संतान से उम्मीदें न लगाएं। याद रहे, अपनी टहल आपने खुद करनी है। धन्य समझें आप जीवित हैं, इन पंक्तियों को पढ़ने योग्य भी। कई […]

आप स्वेच्छा से दुनिया में नहीं आए, जा कैसे सकते हैं?

  अपने अंतरंग मित्र (डा0) गिरधारी नौटियाल बचपन में अपनी एक कविता सुनाते थे, जिसकी पहली पंक्ति है, ‘‘जीवन कभी-कभी जाने क्यों, विषधर बन जाता है?’’ दशकों बाद जैन मुनि तरुण सागर से वैसी ही सुनी, ‘‘ऐसा कोई व्यक्ति न होगा जिसने अपने जीवनकाल में कभी न कभी आत्महत्या का प्रयास न किया हो, या ऐसा […]

दोगला आचरण है बढ़ती आत्महत्याओं का मुख्य कारण

इस वर्ष बेशक कोरोनावायरस की महामारी, घरबंदी तथा अन्य बंधिशों ने खासी तादाद में बच्चों, बूढ़ों सहित सभी के मन और तन को तोड़ा-झकझोरा है, किंतु मानसिक स्वास्थ्य का परिदृष्य पहले भी संतोषजनक न था। लोगों का निरंतर बिगड़ता मानसिक स्वास्थ्य समूची दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों, समाजशास्त्रियों, नीतिकारों व अन्यों की गंभीर चिंता का विषय […]

जो चाहेंगे वह अवश्य मिलता है, इसलिए भलीभांति विचार कर लें, क्या चाहिए?

बेहतरीन मंजिलों तक पहुंचने के लिए दहकती चाहत आवश्यक है। चाहत के प्रचंड होने पर व्यक्ति की सुषुप्त शक्तियां जागृत होती हैं, ब्रह्मांड की शक्तियां सहयोग देती हैं, और मनोवांछित मिल जाता है। इसीलिए, हमें क्या चाहिए, इस बाबत भलीभांति विचार कर लेना आवश्यक है। लोभ से प्रेरित एक भक्त की अपार साधना से अभिभूत […]

सत्यवान मा भव (सत्यवान मत बनो)

कुछ दिन पहले मोबाइल पर एक मैसेज पढ़ने को मिला, ‘‘सावित्री ने यमराज से संघर्ष किया और अपने पति को मौत के मुंह से वापस ले आई।” आगे लिखा था, ‘‘सबक — आपको आपकी पत्नी से भगवान भी नहीं बचा सकता।’’ मैसेज पूरा होते ही मोबाइल बज उठा, भोपाल से एक अंतरंग मित्र था। उन्हें […]

ठीक खाएं और ठीक से खाएंः अन्न के एक-एक अंश का लाभ मिलेगा

शादी के मंडप में खानपान काउंटर पर दो बच्चों को साथ लिए ओट में खड़ी एक महिला पर नजर पड़ी। उसके हाथ की प्लेट में ज्यादा नहीं तो दस-बारह ठीक साइज़ के गुलाब जामुन रहे होंगे। वह जबरन एक-एक पीस बच्चों के मुंह में ठूंस रही थी। कुछ खा चुकने के बाद बच्चे आनाकानी कर […]

सीमा प्रहरियों के समादर का अर्थ देश की माटी का सम्मान है

जान है तो जहां है। कुशल रहेंगे तभी कोई कार्य निबटाने और मनचाहा हासिल करने की गुंजाइश रहेगी। स्वयं की हिफाजत को सर्वोपरि मानते हुए पिछली पीढ़ी प्रायः अपनी संतति को चिट्ठी की शुरुआत इस हिदायत से करती थी, ‘‘पहले आत्मरक्षा, बाद में अन्य कार्य’’। बेहतरी के लिए आवश्यक है कि मन और चित्त में […]

जिंदगी के सुख ‘नाम’ के पीछे भागने से नहीं, कर्म से मिलेंगे

नाम के पीछे पगलाने वालों की कमी नहीं, एक ढूंडोगे दस मिलेंगे, दूर ढूंडोगे  पास मिलेंगे। नाम के बदले काम पर ध्यान रहने की फितरत बन जाए तो व्यक्ति की दुनिया रंगीन और आनंदमय हो जाएगी। मजे की बात, तब नाम स्वतः ही मिल जाएगा। जब नाम रखने का लमहा आता है, चाहे नवजात बच्चे […]

आत्मसम्मान विकृत हो जाए तो अहंकार में बदल जाता है

कुदरत ने हर किसी को अथाह समझदारी और ताकत दी है। किंतु आपके समझदार होने से दूसरा व्यक्ति बेवकूफ नहीं हो जाता। आत्मसम्मान का भाव हमें हौसले देता है, लेकिन दूसरों को हेय समझेंगे तो आप ही भाड़ में चले जाएंगे। पति-पत्नी, पिता-बेटा, भाई-बहन, पड़ोसियों या मित्रों में जरा सी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों […]

Back To Top